राहुल ने शेयर किया घरेलू एलपीजी सिलिंडर के 2014 व अब के दाम व सब्सिडी के आंकड़े

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर ₹50 महंगा होने के बाद इसकी 2014 व अब की कीमत व सब्सिडी का डेटा शेयर किया है। बकौल राहुल, 2014 में कांग्रेस शासन में घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत ₹410 थी और ₹827 की सब्सिडी मिलती थी जबकि अब बीजेपी शासन में इसकी कीमत ₹1,103 है और कोई सब्सिडी नहीं मिलती।

Load More