राहुल माफी मांगें नहीं तो बनाएंगे बड़ा मुद्दा: उनके 'पनौती मोदी' वाले बयान पर रविशंकर प्रसाद
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'पनौती मोदी' वाले बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राहुल जिस तरह के शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं वह अशोभनीय है। बकौल रविशंकर, राहुल को पीएम मोदी से माफी मांगनी होगी नहीं तो वह देश में इसको बड़ा मुद्दा बनाएंगे।