राहुल संग 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं उर्मिला मातोंडकर

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर शामिल हुईं। कांग्रेस ने राहुल गांधी के साथ उर्मिला की तस्वीर शेयर कर लिखा, "देश से प्यार करने वाले, देश जोड़ने की मुहिम से जुड़ रहे हैं।" गौरतलब है, उर्मिला 2020 में कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुई थीं।

Load More