राहुल संग 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए थरूर; कहा- 'गोडसे के दौर में गांधी के साथ हूं'

कांग्रेस सांसद शशि थरूर सोमवार को राहुल गांधी के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए। उन्होंने इसका वीडियो ट्वीट करते हुए पार्टी सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की कविता लिखी, "ये किसने कहा आपसे आंधी के साथ हूं...मैं गोडसे के दौर में गांधी के साथ हूं।" थरूर के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष बनने के लिए उनके पास पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन है।

Load More