राहुल से तीसरे दिन ईडी पूछताछ का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया
नैशनल हेराल्ड केस से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि बुधवार को लगातार तीसरे दिन राहुल गांधी पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश हुए हैं।