'राज़' अपने समय की सबसे कामयाब फिल्मों में से थी, उसे कोई अवॉर्ड न मिलना अजीब है: डीनो
अभिनेता डडीनो मोरिया ने '2000 के शुरुआती दशक की कौनसी फिल्म उनकी पसंदीदा है' सवाल पर अपनी फिल्म 'राज़' का नाम लिया है। उन्होंने कहा, "यह फिल्म 2002 की सबसे सफलतम फिल्मों में से थी। बहुत अच्छे प्रदर्शन के बावजूद फिल्म को एक भी अवॉर्ड न मिलना बहुत अजीब था।" डीनो ने बिपाशा बसु को अपनी पसंदीदा को-स्टार बताया है।