रिंकू सिंह इस समय बाएं हाथ के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं, वह मुझे मेरी याद दिलाते हैं: युवराज
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने टीम इंडिया के बल्लेबाज़ रिंकू सिंह की तारीफ करते हुए कहा है, "वह भारतीय टीम में इस समय बाएं हाथ के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं...वह मुझे मेरी याद दिलाते हैं।" उन्होंने कहा, "वह जानते हैं कि कब अटैक करना है, कब स्ट्राइक रोटेट करना है और वह दबाव में खेलने का हुनर भी जानते हैं।"