रिंकू सिंह के 5 छक्के जड़ने पर अपने रिऐक्शन को लेकर ट्रोल हुआ केकेआर का सपोर्ट स्टाफ
आईपीएल 2023 में रविवार को रिंकू सिंह द्वारा लगातार 5 छक्के जड़ने पर केकेआर का एक सपोर्ट स्टाफ अपने रिऐक्शन को लेकर ट्रोल हो गया। एक यूज़र ने ट्वीट किया, "यह कौन हैं...जो खुश नहीं दिख रहे!" केकेआर के पूर्व डायरेक्टर जॉय भट्टाचार्य ने जवाब दिया, "वह केकेआर के एनालिस्ट ए.आर. श्रीकांत हैं...जो 15 साल से केकेआर से जुड़े हैं।"