रिंकू सिंह ने ताज़ा टी20I रैंकिंग में लगाई 46 पायदान की छलांग
भारतीय बल्लेबाज़ रिंकू सिंह बल्लेबाज़ों की ताज़ा टी20I रैंकिंग में 46 पायदान की छलांग लगाकर 464 रेटिंग अंकों के साथ 59वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार को दूसरे टी20I में 26-वर्षीय रिंकू ने 68*(39) की पारी खेली थी। 11 टी20I मैचों में अब रिंकू का औसत 82.66 और स्ट्राइक रेट 183.70 हो गया है।