रिंकू सिंह ने शेयर की भारतीय जर्सी पहने अपने माता-पिता की तस्वीर
आयरलैंड से टी20I सीरीज़ खेलकर लौटने के बाद रिंकू सिंह ने भारतीय जर्सी पहने अपने माता-पिता की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। हाल ही में भारत के लिए डेब्यू करने वाले रिंकू ने लिखा, "जिनकी वजह से सब शुरू हुआ...जहां से यह सब शुरू हुआ।" उन्होंने आयरलैंड में एकमात्र टी20I पारी में 21 गेंदों पर 38 रन बनाए थे।