'रिंग ऑफ फायर' इलाके के वनुआटू में आया 7.2 तीव्रता का भूकंप
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, रविवार को 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र के वनुआटू में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। दक्षिण प्रशांत महासागरीय देश वनुआटू भूकंपीय प्लेटों के आर्क 'रिंग ऑफ फायर' में स्थित है जहां भूकंप आना और ज्वालामुखी विस्फोट सामान्य घटना है। भूकंप के बाद महासागर में संभावित खतरनाक लहरों के कारण सुनामी की चेतावनी दी गई है।