रिकी केज ने शेयर किया फ्लाइट के भीतर कॉकरोच के चलने का वीडियो, इंडिगो ने दी प्रतिक्रिया
ग्रैमी अवॉर्ड विजेता रिकी केज ने पटना (बिहार) से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट के भीतर कॉकरोच के चलने का वीडियो शुक्रवार को शेयर किया और लिखा, "हमारे साथ कॉकरोच यात्रा कर रहा है।" इस पर इंडिगो ने लिखा, "हर यात्रा से पहले फ्लाइट की सफाई की जाती है...ये कीड़े अंदर जाने का रास्ता ढूंढ लेते हैं।"