रिकी पॉन्टिंग ने ठुकराया भारतीय टीम का हेड कोच बनने का ऑफर, कहा- अभी सही समय नहीं
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने इस बात की पुष्टि की है कि उनसे भारतीय टीम का हेड कोच बनने के लिए संपर्क किया गया था। पॉन्टिंग ने कहा, "मैं एक राष्ट्रीय टीम का कोच बनना ज़रूर पसंद करूंगा लेकिन एक कोच का काम साल में 10-11 महीने का होता है जो अभी मेरी जीवनशैली में फिट नहीं बैठता है।"