रिकी मार्टिन के खिलाफ यौन शोषण का केस भांजे ने वापस लिया, गायक के पति ने शेयर की तस्वीर
गायक रिकी मार्टिन के खिलाफ उनके भांजे द्वारा यौन शोषण का केस वापस लेने के बाद प्यूर्टो रिको के जज ने गायक के खिलाफ रिस्ट्रेनिंग ऑर्डर को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। बकौल मार्टिन, वह 'झूठ का शिकार' बने। मार्टिन के पति ज्वान जोसफ ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, "सच्चाई की जीत होती है।"