रिकॉर्ड 10 दिन में घोषित हुए एनईईटी-पीजी परीक्षा के परिणाम
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को बताया कि एनईईटी-पीजी परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "मैं एनईईटी-पीजी के लिए क्वॉलिफाई करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देता हूं।" उन्होंने लिखा, "मैं शेड्यूल से पहले रिकॉर्ड 10 दिनों में परिणाम घोषित करने के लिए नैशनल बोर्ड ऑफ एग्ज़ामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज़ की सराहना करता हूं।"