रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोने की कीमत.. 73,500 के पास पहुंचा भाव
शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में रिकॉर्ड तेजी जारी रही। सोना 1050 रुपये के उछाल के साथ 73,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया। दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट के सोने की कीमत 73,350 रुपये पर पहुंच गई।