क्या हैं न्यूज़ीलैंड में रोज़गार वीज़ा को लेकर जारी किए गए नए नियम?
न्यूज़ीलैंड ने पिछले साल रिकॉर्ड प्रवासियों के आने के बाद अपने रोज़गार वीज़ा नियमों में बदलाव किए हैं। न्यूज़ीलैंड ने प्रवासियों के बढ़ते स्तर को 'अस्थिर' बताया है। बदलाव के अनुसार, कम कौशल वाली नौकरियों (लेवल 4 व 5) के लिए अंग्रेज़ी भाषा की जानकारी अनिवार्य और अधिकतम निरंतर प्रवास को 5 साल से घटाकर 3 साल किया गया है।