बीएसई का सेंसेक्स व एनएसई का निफ्टी शुक्रवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 466.95 अंक चढ़कर 63,384.58 पर जबकि निफ्टी 137.90 अंक चढ़कर 18,826 पर बंद हुआ। गौरतलब है कि सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 26 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही और बजाज फिनसर्व, टाइटन व कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सर्वाधिक चढ़े।