रिजिजू ने लिखा 'अरुणाचल का इलाका सुरक्षित', कांग्रेस बोली- 3 साल पहले पोस्ट की थी यह तस्वीर
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भारतीय सैनिकों के साथ तस्वीर ट्वीट कर लिखा है, "भारतीय सेना...की पर्याप्त तैनाती के कारण तवांग (अरुणाचल प्रदेश) का यांग्से इलाका अब पूरी तरह सुरक्षित है।" कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने 2019 में दिवाली पर अरुणाचल स्काउट्स के साथ रिजिजू की तस्वीर रीट्वीट कर लिखा, "जहां तक...याद है, यही तस्वीर 3-साल पहले डाली गई थी।"