रिजिजू ने शेयर किया 'एससी से ऊपर है संसद' कह रहे दिल्ली एचसी के पूर्व जज का वीडियो

कानून मंत्री किरण रिजिजू ने दिल्ली हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज आर.एस. सोढ़ी का एक इंटरव्यू शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा था कि संसद सुप्रीम कोर्ट से 'ऊपर' है और हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट के अधीन नहीं है। रिजिजू ने कहा, "अधिकांश लोग यही सोचते हैं।" रिजिजू ने जजों की नियुक्ति को लेकर केंद्र-न्यायपालिका में तनाव के बीच यह वीडियो शेयर किया।

Load More