रिटायर होने से 1 दिन पहले भी सरकारी कर्मचारी वेतन वृद्धि के हकदार हैं: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि रिटायरमेंट से 1 दिन पहले भी सरकारी कर्मचारी सालाना वेतन वृद्धि के हकदार हैं। कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील में कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कहा था कि सालाना वेतन वृद्धि का उद्देश्य बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है लेकिन कर्मचारी सेवा में नहीं है तो इसका सवाल नहीं बनता।