रिटायरमेंट के बाद जजों को कोई लाभ नहीं दिया जाना चाहिए: एससी के पूर्व जज दीपक गुप्ता
सुप्रीम कोर्ट (एससी) के पूर्व जज जस्टिस दीपक गुप्ता ने शनिवार को कहा कि रिटायरमेंट के बाद जजों को कोई लाभ नहीं दिया जाना चाहिए, इससे न्यायपालिका स्वतंत्र नहीं रह सकती। हाल ही में सेवानिवृत्त होने के 40-दिनों के अंदर एससी के पूर्व जज जस्टिस एस. अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किए जाने की आलोचना हुई थी।