रिटायरमेंट को लेकर रॉजर फेडरर का 'परफेक्ट एंडिंग' वाला पोस्ट हुआ वायरल
रॉजर फेडरर ने टेनिस से संन्यास लेने के बाद अपने करियर को लेकर एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने अपना आखिरी सिंगल्स मैच, आखिरी डबल्स मैच और आखिरी टीम इवेंट हारने का ज़िक्र करते हुए कहा, "फिर भी...मेरा रिटायरमेंट इससे ज़्यादा परफेक्ट नहीं हो सकता था।" उन्होंने आगे कहा, "तो...परफेक्ट एंडिंग के बारे में ज़्यादा न सोचें।"