रिटायरमेंट से 3 दिन पहले किया गया रेलवे के इंजीनियर का तबादला, उन्होंने बताया 'पागलपन'
रेलवे बोर्ड ने रिटायरमेंट से केवल तीन दिन पहले एक सीनियर इंजीनियर का तबादला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से दिल्ली कर दिया है। आदेश के अनुसार, केपी आर्या को 28 नवंबर को उत्तर रेलवे में उच्च पद पर जॉइन करना है जबकि 30 नवंबर को उनका रिटायरमेंट है। आर्या ने रेलवे बोर्ड पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इसे 'पागलपन' बताया है।