रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अरुण गोयल को नियुक्त किया गया चुनाव आयुक्त

पूर्व नौकरशाह अरुण गोयल को शनिवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। 1985 बैच (पंजाब कैडर) के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ भारत निर्वाचन आयोग का हिस्सा होंगे। राजीव कुमार के मई में मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद से तीसरे चुनाव आयुक्त का यह पद खाली था।

Load More