रिटायर्ड खेल शिक्षक की विदाई पर बिहार में फूट-फूटकर रोए विद्यार्थी, वीडियो आया सामने
गया (बिहार) के सुग्गी मिडल स्कूल के एक रिटायर्ड खेल शिक्षक के विदाई समारोह पर फूट-फूटकर रोते हुए विद्यार्थियों का वीडियो सामने आया है। प्रधानाध्यापक निरंजन प्रसाद ने कहा, "शिक्षक ने करीब 16 साल स्कूल में खेल शिक्षक के रूप में अपना योगदान दिया। वह अपने सरल स्वभाव और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर बच्चों के बीच प्रिय थे।"