रिपोर्ट का दावा- भारतीयों की 'नस्लीय शुद्धता' का अध्ययन करेगा केंद्र, सरकार ने कहा 'भ्रामक'
सरकार ने मंगलवार को कहा कि 28 मई को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट ''संस्कृति मंत्रालय भारतीयों की 'नस्लीय शुद्धता' का अध्ययन करेगा" भ्रामक, शरारतपूर्ण और तथ्यों के विपरीत है। संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "प्रस्ताव आनुवंशिक इतिहास की स्थापना और 'भारत में नस्लों की शुद्धता का पता लगाने' से संबंधित नहीं है जैसा कि लेख में कहा गया है।"