रिपोर्ट में दावा- दोपहिया ईवी निर्माताओं से नए लॉन्च रोकने को कहा गया; सरकार ने कहा- फर्ज़ी
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सरकार ने इलेक्ट्रिक दो-पहिया वाहन निर्माताओं से ईवी में आग लगने की हालिया घटनाओं की जांच पूरी होने तक नए लॉन्च रोकने को कहा है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने इस पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा, "ये रिपोर्ट्स फर्ज़ी हैं और हमने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है।"