रिपोर्टर फर्ज़ी निकला: पत्रकार के साथ अपनी बहस के वायरल वीडियो पर स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने लोकसभा क्षेत्र अमेठी में एक पत्रकार के साथ उनकी बहस का वीडियो वायरल होने के बाद प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में वह पत्रकार को अमेठी का अपमान न करने को कहतीं दिख रही हैं और कांग्रेस ने कहा कि स्मृति ने पत्रकार को धमकाया। इस पर स्मृति ने ट्वीट किया, "रिपोर्टर फर्ज़ी निकला।"