रिपोर्ट्स में दावा- किराएदारों को रेंट पर देना होगा 18% जीएसटी, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

सरकार ने उन रिपोर्ट्स के बाद स्पष्टीकरण जारी किया है जिनमें कहा गया कि किराएदारों को मकान के रेंट पर 18% जीएसटी देना होगा। सरकार ने कहा, "अगर किराएदार रेज़िडेंशियल प्रॉपर्टी का इस्तेमाल बिज़नेस के लिए करता है तभी उस पर टैक्स लगेगा।" बकौल सरकार, निजी इस्तेमाल या रहने के लिए प्रॉपर्टी रेंट पर देने पर जीएसटी नहीं देना होगा।

Load More