रिपोर्ट्स में दावा- कोविड-19 के कारण देश में लॉकडाउन लगेगा; सरकार ने कहा- फर्ज़ी है
केंद्र सरकार ने उन रिपोर्ट्स पर स्पष्टीकरण जारी किया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि कोविड-19 के कारण देश में फिर से लॉकडाउन लगेगा और स्कूल भी बंद रहेंगे। सरकार ने कहा, "यह दावा फर्ज़ी है। कोविड-19 से जुड़ी ऐसी किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसका फैक्ट चेक अवश्य कर लें।"