रियल मैड्रिड ने ला लीगा में पहली बार किसी स्पेनिश खिलाड़ी के बिना की मैच की शुरुआत
स्पेन के फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने इतिहास में पहली बार ला लीगा मैच में स्पेनिश खिलाड़ी के बिना मैच की शुरुआत की। विलारेयाल के खिलाफ रियल मैड्रिड के प्लेइंग इलेवन में बेल्जियम, क्रोएशिया, ऑस्ट्रिया व उरुग्वे के 1-1, ब्राज़ील व जर्मनी के 2-2 और फ्रांस के 3 खिलाड़ी शामिल थे जबकि स्पेन के 6 खिलाड़ी बेंच पर थे।