रियल मैड्रिड ने लिवरपूल को 1-0 से हराकर रिकॉर्ड 14वीं बार जीता यूईएफए चैंपियंस लीग का खिताब

स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने लिवरपूल को 1-0 से हराकर रिकॉर्ड 14वीं बार यूईएफए चैंपियंस लीग का खिताब जीता है। शनिवार रात पेरिस के 'स्टैड ड फ्रांस' स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में रियल मैड्रिड के ब्राज़ीली विंगर विनीसियस जूनियर ने 59वें मिनट में टीम के लिए गोल किया। लिवरपूल के गोल करने के 23 प्रयास असफल रहे।

Load More