रिया कुमारी की कोलकाता के पास हत्या किए जाने के बाद उनके पति को किया गया गिरफ्तार
कोलकाता जाते वक्त हावड़ा में हाईवे पर झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद पुलिस ने उनके पति को गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, रिया की हत्या और लूट की कोशिश की झूठी कहानी गढ़ने के आरोप में उनके पति की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी ने कहा था कि लुटेरों ने यह हत्या की।