रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स लेकर उन्हें सुशांत सिंह राजपूत को सौंपा था: ड्राफ्ट चार्जेज़
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ विशेष एनडीपीएस अदालत में दाखिल हुए ड्राफ्ट चार्जेज़ के अनुसार, रिया को सैमुअल मिरांडा, शौविक चक्रवर्ती, दीपेश सावंत और अन्य से ड्रग्स की डिलीवरी मिली थी और उन्होंने उन्हें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को सौंपा था। ड्राफ्ट चार्जेज़ में यह भी कहा गया कि सुशांत को 2018 से ड्रग्स की डिलीवरी हो रही थी।