रिया चक्रवर्ती ने नए साल के मौके पर दुबई के मंदिर में किए दर्शन, कतार में खड़ी आईं नज़र
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोमवार को नए साल के मौके पर दुबई के एक मंदिर में दर्शन किए जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में रिया दर्शन के लिए कतार में खड़ी नज़र आ रही हैं और लोग 'जय श्री राम' के नारे लगा रहे हैं। गौरतलब है, कोर्ट ने रिया को दुबई की यात्रा करने की इजाज़त दी थी।