रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर शेयर किया अनदेखा वीडियो
ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी पुण्यतिथि पर इंस्टाग्राम पर एक अनदेखा वीडियो शेयर किया। कैप्शन में ❤️ और ♾️ के साथ शेयर किए गए इस वीडियो में रिया दिवंगत अभिनेता के साथ नज़र आ रही हैं। गौरतलब है कि सुशांत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे।