पेरिस (फ्रांस) में वर्ल्ड एक्सपो-2030 की मेज़बानी को लेकर हुई वोटिंग में रियाद (सऊदी अरब) ने जीत हासिल की है। वोटिंग में ब्यूरो इंटरनैशनल डेस एक्सपोज़िशन के 182 सदस्य शामिल हुए जिसमें रियाद को 119, दक्षिण कोरिया को 29 और इटली को 17 वोट मिले। सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद ने खुशी जताई है।