रियाद में 17 कमरे वाले होटल सुईट में ठहरे हैं रोनाल्डो, ₹2.5 करोड़/माह है किराया: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल-नासर से जुड़े क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने परिवार व सहयोगियों के साथ किंगडम टावर (रियाद) में एक होटल सुईट में ठहरे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, सुईट में 17 कमरे हैं और इसके लिए रोनाल्डो का £250,000/माह (करीब ₹2.5 करोड़/माह) खर्च होगा। स्थाई घर मिलने तक रोनाल्डो के इस सुईट में रहने की उम्मीद है।