रियान पराग ने 56 गेंदों पर शतक जड़ने के बाद जश्न मनाते हुए फेंका बैट व हेलमेट
असम के 22-वर्षीय कप्तान रियान पराग ने रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ 56 गेंदों पर शतक जड़ने के बाद जश्न मनाते हुए अपना बैट व हेलमेट फेंक दिया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। एक फैन ने कमेंट किया, "यह रवैया भारतीय टीम में आपके चयन में रुकावट डाल सकता है।" एक अन्य ने लिखा, "आपको विनम्र होना चाहिए।"