राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले युवा बल्लेबाज रियान पराग का बल्ला आईपीएल 2024 में लगातार आग उगल रहा है। बुधवार को गुजरात जायंट्स के खिलाफ पराग ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंद में छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया और 48 गेंद में 76 रन बनाकर आउट हुए।