रियान पराग ने रणजी ट्रॉफी के मैच में 278 के स्ट्राइक रेट से खेली 78 रन की पारी

असम के ऑल-राउंडर रियान पराग ने हैदराबाद के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के 4-दिवसीय प्रथम श्रेणी मैच में बुधवार को 278 के स्ट्राइक रेट से 78-रन की पारी खेली। पराग ने असम की दूसरी पारी में 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और उन्होंने अपनी पारी में 6-छक्के और 8-चौके जड़े। पराग ने पहली पारी में 4-विकेट भी लिए थे।

Load More