रियासी आतंकी हमले में मारे गए जयपुर के लोगों के परिवार को ₹50-50 लाख देंगे: राजस्थान सरकार
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रियासी (जम्मू-कश्मीर) में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले में जयपुर के 4 लोगों की मौत पर शोक जताते हुए आर्थिक मदद की घोषणा की है। उन्होंने X पर लिखा, "प्रत्येक पीड़ित परिवार को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी...शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार मृतकों के परिजनों के साथ है।"