रियासी बस हमले में 3 विदेशी आतंकियों के शामिल होने की आशंका: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियासी (जम्मू-कश्मीर) में श्रद्धालुओं की बस पर फायरिंग करने वाले संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें सुरक्षाबलों ने जारी कर दी हैं। हमले के पीछे सुरक्षा एजेंसियां 3 विदेशी आतंकियों को ज़िम्मेदार मान रही हैं। बकौल रिपोर्ट्स, पहले राजौरी और पुंछ में हुए आतंकी हमले के पीछे भी इन आतंकवादियों का हाथ बताया गया था।