रियासी में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले दंपति के बच्चों को गोद लेंगे राजस्थान के सांसद

राजस्थान से बीजेपी के राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने रियासी (जम्मू-कश्मीर) में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले दंपति के 3 बच्चों को गोद लेने का एलान किया है। गौरतलब है, रियासी में हुए हमले में जयपुर के 4 लोगों की मौत हुई थी जबकि एक शख्स घायल हो गया था। सांसद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात भी की है।

Load More