रियासी में बस पर हुए आतंकी हमले वाले घटनास्थल का एनआईए ने लिया जायज़ा, शुरू की जांच
रियासी (जम्मू-कश्मीर) में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले वाले घटनास्थल का जायज़ा लेने के बाद एनआईए की टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबल इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रही है। अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी अभियान में ड्रोन व खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है।