रियासी हमले में मरने वाले लोगों के परिजन को ₹10 लाख मुआवज़ा देगा जम्मू-कश्मीर प्रशासन
एक अधिकारी ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले में मारे गए प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹10 लाख का मुआवज़ा देने की घोषणा की है। वहीं, हमले में घायल प्रत्येक पीड़ित को ₹50,000 दिए जाएंगे। राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) आतंकी हमले की जांच करने घटनास्थल पहुंच गई।