रियो आने पर 'पुतिन को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा' वादे से पलटे ब्राज़ीली राष्ट्रपति लूला

ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा अपने वादे 'अगर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले साल रियो में जी20 समिट में शामिल होने आएंगे तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा' से पलट गए हैं। उन्होंने दिल्ली में सोमवार को कहा, "इसपर कोर्ट फैसला करेगा।" गौरतलब है कि इंटरनैशनल क्रिमिनल कोर्ट ने पुतिन के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी किया है।

Load More