रिलायंस इंश्योरेंस मामले में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर पहुंची सीबीआई, करेगी पूछताछ
रिलायंस इंश्योरेंस से संबंधित ₹300 करोड़ की रिश्वत की पेशकश मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची। मामले में मलिक द्वारा किए गए दावों को लेकर सीबीआई उनसे पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों मामले में सीबीआई ने मलिक को समन भेजा था।