रिलायंस और डिज़्नी ने भारत में मीडिया कारोबार का विलय करने के लिए किया समझौता: रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और वॉल्ट डिज़्नी ने भारत में अपने मीडिया कारोबार का विलय करने को लेकर समझौता किया है। बकौल रिपोर्ट, डिज़्नी के साथ इस जॉइंट वेंचर में रिलायंस की 61% हिस्सेदारी होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि टाटा समूह के स्वामित्व वाली टाटा प्ले को भी खरीदने पर रिलायंस विचार कर रही है।